
जब आमिर ने अपनी अम्मी से यह राम कथा सुनी, तब वह मजरुह इस्लाम सेकेंडरी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। उसी बरस सच्ची उन्मादी भीड़ ने अयोध्या में एक ढाँचे को ढहाने का गौरवमयी आनन्द प्राप्त किया था। तथाकथित महान देश की धर्मनिर्पेक्ष छवि को और चमकाया था। हालाँकि उस चमक से कुछ लोग बुरी तरह चमक भी गये थे। उनके मन में दहशत का गाढ़ा स्याह रंग भर गया था।
Loading comments…