
जोर की बरसात हो रही है, मैं दरवाजे पर कुर्सी पर बैठ कर काफी की चुस्कियां ले रही हूँ............बारिश की बूंदों की टिप _टिप की आवाज कानों में गूंज रही है............. बिलकुल सामने ही रोड है और रोड पर ढेर सारा पानी इकट्ठा हो चुका है। पानी का बहाव एक दिशा में बहता चला जा रहा है। आसमान से पानी की बूँदें गिर रही हैं और गिर कर पानी में मिल जा रही हैं।
Loading comments…