Loading…

स्निग्ध छुअन तो नहीं... अचानक वह तड़प कर परे हट गई | रजनीश एक ओर हाँफता खड़ा था | संपूर्ण मानवता को प्रेम करने वाली मेलोडी रो पड़ी-‘ये तुमने क्या किया रजनीश? मेरे होठों पर से एंजेली का स्पर्श मिटा दिया | अब मैं कैसे जिऊँगी? उस स्पर्श को कहाँ से पाऊँगी |’ रोते-रोते वह वहीँ फर्श पर बैठ गई | रजनीश ने घबराकर जेब में कार की चाबी टटोली और कमरे से बाहर चला गया |
Comments
Loading comments…