
दूरदर्शन पर अपना कविता पाठ करके लौट रहा था। राजधानी से प्रकाशित होने वाला राष्ट्रीय दैनिक मेरे हाथों में था। रेलगाड़ी छूटने के इंतज़ार में अखबार के पन्ने पलटता हुआ अंतिम पृष्ठ तक पहुंच गया। आचार्यजी कला प्रदर्शनी का उद्घाटन करते नज़र आए। साथ में आचार्यजी की चित्रकार की तारीफ और चित्रों पर उनकी टिप्पणी भी प्रकाशित हुई थी। समाचारों में ऐसा डूब गया कि पता ही नही चला कब गाड़ी ने सीटी दी और कब स्टेशन पीछे छूट गया।
Loading comments…