अभी हाल ही में कॉलेज की तरफ से बेटा रासायनिक-कारखाना, मुंबई प्रशिक्षण हेतु गया साथ ही दोस्तों के साथ घूमने भी। फिर फोन पर आंखों देखा हाल लगा बताने,
"मां तुझे मालूम है, वर्तमान में नयी-नयी गगनचुंबी विशाल इमारतें इतनी ऊंची-उड़ान भर रहीं हैं, मानों आसमान को छूती हुई, रात में चकाचौंध प्रकाश की आवाज कह रही हो, प्रतिस्पर्धात्मक-युग में तरक्की करना है तो मुंबई ही बेस्ट है, हमारे शिक्षक भी यही कह रहे हैं मां।"
मैंने कहा, "ऊंचाई पर पहुंचने के लिए परिवर्तन की ऊंची सोच तो रखना होगा बेटा, लेकिन अपना शहर भूलकर हरगिज नहीं।"
Loading comments…