
उन्होंने वक्त देखा, नौ पाँच हो रहे हैं। उन्होंने आधा घंटा यूँ ही बरबाद कर दिया है। अभी तक उसका नाम भी नहीं पूछ पाए हैं। उन्हें फिर खुद पर ग्लानि होने लगी। इस तरह तो कर चुके मौज मजा! भोग चुके नारी देह! फिर से हिम्मत जुटाई और इस बार अपने अटैची केस में से अपना गाउन निकाल कर उसे दे दिया। वह गाउन लेकर बाथरूम में चली गई। उन्होंने फिर से सारी बत्तियाँ बन्द कर दीं। साइड लैम्प की हल्की रोशनी में एक कोने में खड़े होकर उसका इन्तजार करने लगे।
Loading comments…