
हसन साहब की बैठक खत्म होने में अभी वक्त था । पलंग पर बैठते ही लड़की ने नींद आने की शिकायत की तो जरीना ने सपाट लहजे में कहा "सो जाओ ।" लडकी उसकी गोद में सर रखते हुए बोली "आपको कोई कहानी आती है जो सोने से पहले सुनाते हैं ।" अपने आप से लड़ती जरीना मानों चीख पड़ी "क्यूं तेरी अम्मी ने नहीं सुनाई कहानियां ।" उसके जबाब ने दिल चीर दिया "नहीं अम्मी तो पैदा होते ही छोड़ गई थी, रुखसती के वक्त अब्बू ने कहा था, जा वहाँ तुझे सबकुछ मिलेगा जिसके तुने ख्वाब देखे हैं ।"
Loading comments…