
शालू (एक बहादुर लड़की की सफ़लता की कहानी) डा0 हेमन्त कुमार शालू हाथ में चिट्ठी और लिफाफा लिए अभी भी खिड़की की ओर देख रही थी।तभी नीरु दीदी के प्रश्न ने उसे चौंका दिया, ‘‘अरे शालू तू कहां खोई है?”‘‘दीदी मैं खोई नहीं।मैं तो देख रही थी उस रास्ते की ओर।”शालू जैसे कहीं दूर देखती हुई बोली। ‘‘किस रास्ते की ओर?”नीरु की आंखों में आश्चर्य था।‘‘जिस रास्ते पर उंगली पकड़ कर आपने मुझे चलना सिखाया और आज इस मुकाम तक ले आई।”कहते हुए शालू ने चिट्ठी दीदी को पकड़ा दी।दीदी ने जल्दी से चिट्ठी पढ़ी और आगे बढ़ कर शालू को बांहों में भर लिया।एक दूसरे की ओर देखते हुए दोनों की आंखों में खुशी के आंसू उमड़ घुमड़ रहे थे।पर खिड़की के बाहर अमलतास के गुच्छे मुस्करा रहे थे।
Loading comments…