
नगर के लोग साहब और सूमो के जरिये नगर को संवारने में लगे हुए थे. कुत्ता शहर में साहब की तरह ही लोकप्रिय हो गया था. जैसे शहर की जान उस कुत्ते में आ बसी थी. कला और साहित्य जैसी विधाओं का विकास हो ही रहा था कि अचानक नगर को गहरे आघात का सामना करना पड़ा. एक सुबह सूमो अपने घर में मरा हुआ पाया गया. यह रहस्य ही था कि उसने आत्महत्या की या किसी दुश्मन ने उसकी हत्या कर दी थी.
Loading comments…