
“मीना तुम्हें कल रात अपनी छोटी मालकिन यानी भाभी के साथ अस्पताल में रुकना है,“ जैसे ही सुबह काम पर आई बड़ी मालकिन ने आदेश दिया | मीना ने हां में गर्दन हिलाई और काम में लग गई | वैसे भी हां के अलावा कोई चारा भी कहाँ था | वो नौकरी करती है यहाँ पर | अस्पताल का नाम सुनते ही मीना अन्दर तक कांप गयी थी | उसका दिमाग सुन्न पड़ने लगा | जल्दी जल्दी काम ख़त्म करके घर भागी |
Loading comments…