Loading…

आठ दिन बाद दशहरे का मेला है। सुबह उठकर बसंती ने उँगली पर गिना - पूरे आठ दिन बाद। कलवती को जागने के लिए बोली और बाल्टी लेकर कुएँ पर पानी लाने चली गई। कलवती ने कुनमुना कर करवट बदली और फिर सो गई। बर्तन माँज कर लौटती हुई बसंती ने देखा कि दिन चढ़ता आ रहा है। भीतर बँधी बकरियाँ मिमियाने लगी थीं। उसने दुबारा लड़की को सोए हुए देखा तो भद्दी सी गाली दी और बाल खींचकर चारपाई पर से उतार दिया। जब इस पर भी आँख पूरी तरह नहीं खुली तो तड़ातड़ दो चाँटे जड़ दिए। कलवती आँख मलती, गाली देती, रोती बाहर चली गई। बसंती ने दुलरा को भी जगाया और हाथ-मुँह धोकर उसे रात की बची हुई रोटी और गुड़ थमा दिया।
Comments
Loading comments…