थानेदार ने उस औरत को कानून की पैनी नज़रों से देखा। फिर अपने फर्ज की कैंची से उसकी बात बीच में ही काट दी। बोला-”सरपंचनी की बच्ची। हमें कानून सिखाती है। अबे ओए रामदीन। पकड़ ले,इस साली कानून वाली को भी। वैसे भी इस केस में गवाही की ज़रूरत पड़ेगी। इसका भी बयान साथ ही ले लेंगे।”रामदीन के आगे बढ़ते ही औरत के कानून को पंख लग गए। बाद के दृश्य में वह आगे-आगे और पीछे-पीछे भागता सन्तरी दिखाई दिया। सन्तरी के पीछे बाकी औरतें भी कानून के पंजे से निकल गई। अब बुढ़िया अकेली रह गई।
Loading comments…