
आज वही गुड्डा हाथ में लिए सोच रहा था रणबीर , कि बेटी के इस बेजान गुड्डे लेने की जिद तो पूरी की लेकिन एक जीते -जागते गुड्डे की मांग पर उसने बेटी की जान ही ले ली ! सायरा ने अपना मन पसंद गुड्डा ही तो माँगा था जो उसे खुश रखता। और उसने क्या किया बेटी की ही जान ले ली ...! "हाय ...! मेरी बच्ची, यह क्या किया मैंने ?" हाथ में गुड्डा ले कर भरे हृदय और सजल आँखों से सोच रहा था वह।
Loading comments…