
मेघना ट्रेन में बैठी सुबक सुबक कर रो रही थी। बगल में बैग दबाये विंडो सीट पर बैठी खिड़की से बाहर रात के फैले साये अपने अंदर उतरता महसूस कर रही थी। बहते आँसूं छुपाने की कोशिश में चुपके चुपके साड़ी के पल्लू से आंखें साफ करती आस पास बैठे मुसाफिरों को देख रही थी। कोई ऊपर के बर्थ पर सोने की कोशिश में करवटे बदल रहा था, कोई सीट पर बैठ उँग रहा था तो कोई आपस मे बातें करने में मगन था।
Loading comments…