मैं, प्रोफेसर निशान्त कुमार सक्सेना, यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण, एम०बी०ए (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट) एवं ग्यारह विविध शैक्षिक डिग्री, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट प्राप्त लेखक हूं। माननीय प्रधानमंत्री जी के सानिध्य में, रक्षा मंत्रालय द्वारा अपने काव्य"नेता सुभाष बलिदानी" हेतु सम्मानित, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा काव्य"भारत महान" , संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देशभक्ति गीत "यह नवीन भारत है" तथा एन०आई०ए, आयुष मंत्रालय द्वारा आहार विज्ञान पर लिखे काव्य के लिए अवार्ड , समेत मुझे साहित्य में 26 पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। मेरे दो साझा काव्य संग्रह, तथा एक एकल काव्य संग्रह( पार्थ के बाण) तथा पुस्तक "विश्व गुरू बनना है तो" प्रकाशित हो चुकी हैं। वर्तमान समय में शिक्षा, साहित्य, समाज एवं राष्ट्र सेवा में समर्पित हूं तथा स्वामी विवेकानन्द संस्कृति समिति ( भारतीय विवेक सेना) का अध्यक्ष हूं। साहिब कबीर और बाबा नागार्जुन को अपना आदर्श मानता हूं। आपसे निवेदन है कि समाज सेवा, जनहित और राष्ट्र सेवा के लिए मेरे साथ सहयोग का आदान प्रदान करें।
Series by this author live in the series section.