120Log inSign up

Sheel Nigam ✓

Literary Brigadier
40Followers
0Following
69Works

परिचय- शील निगम जन्म - ६-१२-१९५२ कवयित्री, कहानी तथा स्क्रिप्ट लेखिका. मुंबई में १५ वर्ष प्रधानाचार्या तथा दस वर्ष हिंदी अध्यापन. विद्यार्थी जीवन में अनेक नाटकों, लोकनृत्यों तथा साहित्यिक प्रतियोगिताओं में सफलतापूर्वक प्रतिभाग एवं पुरस्कृत. दूरदर्शन पर काव्य-गोष्ठियों में प्रतिभाग, संचालन तथा साक्षात्कारों का प्रसारण. आकाशवाणी के मुंबई केंद्र से रेडियो तथा ज़ी टी.वी. पर कहानियों का प्रसारण. प्रसारित कहानियाँ -'परंपरा का अंत' 'तोहफ़ा प्यार का', 'चुटकी भर सिन्दूर,' 'अंतिम विदाई', 'अनछुआ प्यार' 'सहेली', 'बीस साल बाद' 'अपराध-बोध' आदि . देश-विदेश की हिंदी के पत्र -पत्रिकाओं तथा ई-पत्रिकाओं में कवितायें तथा कहानियाँ प्रकाशित.विशेष रूप से इंगलैंड की 'पुरवाई' तथा 'लेखनी' कनाडा के 'द हिंदी टाइम्स' व 'प्रयास ' तथा ऑस्ट्रेलिया के 'हिंदी गौरव' व 'हिंदी पुष्प', नीदरलैंड्स की 'आम्स्टेल गंगा' में बहुत सी कविताओं, आलेख तथा कहानियों का प्रकाशन .'हिंद युग्म' द्वारा कई कविताएँ पुरस्कृत. बच्चों के लिए नृत्य- नाटिकाओं का लेखन, निर्देशन तथा मंचन. कहानियों के नाट्यीकरण ,साक्षात्कार,कॉन्सर्ट्स तथा स्टेज शो के लिए स्क्रिप्ट लेखन. हिंदी से अंग्रेज़ी तथा मराठी से हिंदी अनुवाद कार्य- 'टेम्स की सरगम ' हिंदी उपन्यास का अंग्रेजी अनुवाद. एक मराठी फिल्म 'स्पंदन' का हिंदी में स्क्रीनप्ले लेखन. अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में सहभागिता- विषय- पर्यटन और मनोविज्ञान आस्ट्रेलिया में हिन्दी विश्व मैत्री और भाईचारे पर सोशल मीडिया का प्रभाव महिला कलाकार: सांस्कृतिक धरोहर की परिवाहक कथक गुरु सुश्री काजल शर्मा (इंग्लैंड) सम्मान- जनवरी २०१४ में बाबा साहब अम्बेडकर राष्ट्रीय पुरूस्कार (देहली). जून २०१५ में 'हिंदी गौरव सम्मान' (लंदन). मार्च २०१६ में 'हम सब साथ साथ' द्वारा 'प्रतिभा सम्मान' (बीकानेर). नवंबर २०१७ में सिद्धार्थ तथागत साहित्य सम्मान (सिद्धार्थ नगर). 'नया लेखन नये दस्तखत' द्वारा लघुकथा प्रतियोगिता में बहुत सी कहानियाँ सर्वश्रेष्ठ घोषित. 'शीर्षक साहित्य परिषद' द्वारा आयोजित दैनिक प्रतियोगिता में कविताएँ, लघुकथाएँ तथा कहानी 'माँ' सर्वोत्कृष्ट घोषित. साहित्य प्रहरी समूह द्वारा आयोजित कहानी प्रतियोगिता में कहानी 'ज्योति-पुंज' को प्रथम पुरस्कार. यश पब्लिकेशन द्वारा आयोजित 'कलम की कसौटी' कहानी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त. अगस्त २०११ में 'द संडे टाइम्स' के स्पेशल इश्यू में इक्कीसवीं सदी की १११ लेखिकाओं में नाम घोषित. इ पुस्तकें- मंद-मंद मुस्कान ,काव्य बीथिका, कथा मंजरी. साझा संकलन- अनवरत, मुंबई की कवयित्रियाँ, १४ काव्य रश्मियाँ, प्रेमाभिव्यक्ति, सिर्फ़ तुम, मुम्बई के कवि. आलेख प्रकाशित- एक सवाल हूँ मैं (ज्योतिर्मयी पत्रिका) पर्यटन और मनोविज्ञान (अंतरराष्ट्रीय पत्रिका 'लेखनी') स्त्री पुरुष का पर्याय- शिखंडी (अंतरराष्ट्रीय पत्रिका लेखनी) पत्रकारिता का बदलता स्वरूप: आम आदमी की नज़र में (न्यू मीडिया) आदिवासी कला: एक झलक (आदिवासी साहित्य एवं संस्कृति) विदेश-भ्रमण -युनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर,जर्मनी,हालैण्ड, फ्राँस,फ़िनलैंड तथा मालदीव्स.

No quotes yet.