Shagufta Quazi
Literary Colonelनाम- श्रीमती शगुफ़्ता यास्मीन अतीब क़ाज़ी। शिक्षा- एम ए ,हिंदी लिटरेचर। साहित्यकार। पति - ए. एम.क़ाज़ी।एडवोकेट और नोटरी, मुम्बई हाईकोर्ट,नागपुर बेंच। बेटा-डॉक्टर मोहसिन क़ाज़ी।एम.डी.एस,F I M P A Fellowship in Maxillofacial Prosthodontics डेंटल मोनार्चस - दाँत का दवाखाना-गाँधीबाग़ व फ्रेंड्स कॉलनी। बेटी-डॉक्टर नग़मा क़ाज़ी।एम.बी.बी.एस।गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल नागपुर।महाराष्ट्र।डी. एन. बी.मेडिसिन।होमी भाभा ऑटोमिक रिसर्च सेंटर।मुंबई।महाराष्ट्र। संयोजिका-अंतरंग महिला चेतना मंच,विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन ,नागपुर। संचालिका-अंतरंग तथा विभिन्न कार्यक्रमों का सफ़ल संचालन। अध्यक्ष- फ़बिहा मल्टीपर्पज़ एजुकेशन सोसाइटी नागपुर। पूर्व महिला संपादक-वज्रसगर हिन्दी मराठी साप्ताहिक समाचार पत्र,नागपुर। पूर्व हिन्दी प्राध्यापक-किदवाई हाई स्कूल,जूनियर कॉलेज, नागपुर। ऑफ़िसर-मेटलाइफ़ मल्टीनेशनल इन्शुरन्स कम्पनी में अफ़सर के पद पर कार्यरत रही। के डी एम महिला महाविद्यालय नंदनवन में अनुवाद के सिद्धान्त पर ५ लेक्चर। अंजुमन महिला महाविद्यालय में एन सी सी कैम्प में कन्या भ्रूण हत्या पर लेक्चर। एल. ए. डी, महिला महाविद्यालय शंकर नगर नागपुर में आयोजित आंतर महाविद्यालयीन स्वरचित हिन्दी कविता प्रतिस्पर्धा में निर्णायक की भूमिका में थीं। धरमपेठ साइंस कॉलेज में अटल बिहारी बाजपेयी स्मृति अन्तर महाविद्यालइन काव्य स्पर्धा में निर्णायक की भूमिका निभाई। वाद -विवाद स्पर्धाओं तथा फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन में निर्णायक की भूमिका में थी। ग्रहशोभा हिन्दी दिल्ली के संपादकीय कॉलम में पत्र प्रकाशित व पुरस्कृत,ग्रहशोभा के स्तम्भ बात जो दिल को छू गई में रचनाएं प्रकाशित व पुरस्कृत।ग्रहशोभा में आपकी राय में विभिन्न समस्याओं पर मेरी राय प्रकाशित व सर्वश्रेष्ठ घोषित कर पुरस्कृत की गई। लोकमत समाचार के आपके कॉलम में 75 से अधिक पत्र प्रकाशित,लोकमत समाचार में समय-समय पर लघुकथाएं प्रकाशित।लोकमत समाचार में लंबी कहानियां प्रकाशित। नवभारत में कविताएं लघुकथाएं प्रकाशित। दैनिक भास्कर व मधुरिमा में लेख प्रकाशित। ग्रामसभा साप्ताहिक मेल नागपुर में लेख प्रकाशित। त्रिकालनेत्र हिन्दी-मराठी साप्ताहिक वडसा(देसाईगंज)में विभिन्न विषयों पर लेख प्रकाशित। विभिन्न विशेषांकों में कहानियां प्रकाशित। विभिन्न समाचार पत्रों में व्यंजन विधि प्रकाशित एवं पुरस्कृत। अन्य पत्र पत्रिकाओं,साझा संग्रहों में पत्र,लेख,लघुकथाएं,कहानियाँ,कविताएं,हाइकू प्रकाशित। स्टोरी मिरर पर कविताएं,लघुकथा,लेख एवं कहानियां प्रकाशित। नागपुर यूनिवर्सिटी में २०१२ में आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस "फ़ीमेल फोइटीसाइड अ मूविंग ट्रेंड"में कन्या भ्रूण हत्या पर पॉवर पॉइंट प्रेज़ेंटेशन तथा उसी में प्रकाशित पुस्तक में कन्या भ्रूण हत्या पर शोधपत्र प्रकाशित। आकाशवाणी नागपुर की विभिन्न समस्याओं पर आयोजित परिचर्चाओं में सहभागिता। किराए की कोख पर आकाशवाणी नागपुर से शोधपत्र प्रसारित। आकाशवाणी नागपुर से वार्ताए ,कहानियां प्रसारीत। आकाशवाणी उर्दू के आबशार कार्यक्रम अंतर्गत लघुकथाएं ,कहानियां,शोधपत्र प्रसारीत। सिलाई,बुनाई,कढ़ाई में रुचि। पाक कला में पारंगत।
Series by this author live in the series section.