@डाक्टर महिमा सिंह का परिचय लखनऊ की पली बढ़ी IT कॉलेज से स्नातक, कानपुर विश्वविद्यालय से परास्नातक (भूगोल एवं अंग्रेजी साहित्य में) एवं भूगोल मे Ph.D हैं। अनेकों संगोष्ठी में प्रतिभागिता और सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्तित्व की महिला हैं, जो कि कई सामाजिक कार्य से जुड़ी हुई हैं। केयर फार नेचर र्ऑर्गेनाइजेशन की फाउंडर मेंबर भी है। 3 एकल काव्य पाठ, कई गोष्ठियों का संचालन ,क ई गोष्ठियों में भाग ले चुकी है और लेती रहती है। उन्हें अपने पति के स्थांतरित होने वाले कार्यशैली से बहुत प्रसन्नता है जो कि मैने बहुत ही कम लोगों से सुना है। उसका कारण है डॉ महिमा को भ्रमण का शौक है और वह नये जगह के आस पास के प्रकृति और इतिहास को घूमकर समझ पाती हैं, और उससे कुछ न कुछ सीखती रहती हैं। उनके दो प्यारे प्यारे बच्चे हैं और वह हिंदुस्तान को पूर्णतया देखना चाहती हैं। उन्हें कविता लिखने का शौक बचपन से ही था, जो कि किताबें पढ़ने की रुचि के कारण और बढ़ता गया। वह एक कुशल गृहणी हैं और बहुत ही साफ दिल की हैं जो उनके व्यक्तित्व और आस पास सदा घिरे हुए परिवार एवं दोस्तों से दिखता रहता है। वह जमीन से जुड़े रहना चाहती हैं और जहाँ तक हो सके किसी को उनसे दुःख न पहुँचे बस यही उनका प्रयास रहता है।
Series by this author live in the series section.