120Log inSign up

chetana bhati

Literary Captain
3Followers
0Following
1Works

श्रीमती चेतना भाटी - - - भारत की सुप्रसिद्ध , वरिष्ठ साहित्यकार           दशकों से सतत साहित्य साधनारत , बी. एस-सी. एम. ए. एल-एल. बी. तक शिक्षित , साहित्य की विभिन्न विद्याओं जैसे - व्यंग्य - लघुकथा - कहानी - उपन्यास आदि में लिखने वाली श्रीमती चेतना भाटी की अब तक तेरह ( एवं 7 किंडल ई बुक्स ) कृतियाँ प्रकाशित हो चुकी हैं एवं एक प्रकाशकाधीन ।       संपादन - कहानी , लघुकथा , कविता , लेख आदि में  दो प्रिंट  व सात ई बुक्स का संपादन ।           आपको प्राप्त विभिन्न सम्मानों में अंतरराष्ट्रीय शालिका भूषण सम्मान , मंजूश्री सम्मान , ईश्वर - पार्वती स्मृति सम्मान , काशीबाई मेहता सम्मान , कृति कुसुम सम्मान , शब्द शिल्पी व डॉ सरोजिनी कुलश्रेष्ठ कहानी सम्मान प्रमुख हैं ।  चेतना भाटी के व्यक्तित्व - कृतित्व पर लघुशोध सहित कथा - कहानी पर पी - एच. डी. शोध प्रबंध में शामिल । विश्वविद्यालयिन पाठ्यक्रम में शामिल हैं लघुकथाऐं । उनकी रचनाओं का पंजाबी - मराठी में अनुवाद तथा आपकी रचनाओं का प्रकाशन अनेकानेक पत्र - पत्रिकाओं , साझा संकलनों में एवं प्रसारण आकाशवाणी द्वारा किया गया है । वे प्रौढ़ - नव - साक्षरों के लिए भी लेखन करती रही हैं। निदेशक , चेतना सहित्य अकादमी रुचि - टेरेस गार्डनिंग एवं फोटोग्राफी

Series by this author live in the series section.

Browse series