प्रीति अग्रवाल ने इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि के साथ जनसंचार ( मास कम्युनिकेशन) में स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) की उपाधि प्राप्त की है। इन्होंने इंजीनियरिंग के विभिन्न विषयों में हजारों बच्चों का मार्गदर्शन किया है। विगत 25 वर्षों से वह विभिन्न सामाजिक एवं तकनीकी संस्थाओं से जुड़ी हुई हैं साथ ही इसरो, प्रजापिता ईश्वरीय ब्रम्हकुमारी विश्वविद्यालय एवं विभिन्न कंपनियों के लिए सामाजिक,धार्मिक,व्यवसायिक एवं तकनीकी विषयों पर बहुत से वीडियो कार्यक्रमों की पटकथा ( स्क्रिप्ट) लिखती रहीं हैं। इसके साथ ही प्रतिष्ठित स्टोरी मिरर, मॉम्स प्रेसो एवं प्रतिलिपि जैसे डिजिटल माध्यमों में सामाजिक पहलुओं पर सकारात्मक लेख, कहानियां, नाटक एवं हिंदी में तकनीकी लेखन कार्य कर रही हैं। इनके तीन लघु कथासंग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। ये डेकु, इसरो में ऑन पैनल स्थापित अनुवादक भी हैं।
Series by this author live in the series section.