Sapna (Beena) Khandelwal
Literary Colonelमेरा नाम सपना { बीना } खंडेलवाल है | बचपन से ही मुझे प्रसिद्ध लेखकों की रचनाएं पढ़ने का काफी शौक़ रहा है | अध्य्यन करते करते ही एक दिन मैं भी अपनी मौलिक रचनायें लिखने लगी जो कि मेरे बीना नाम से प्रकाशित होने लगीं । मेरी लेखनी से सर्वप्रथम कुछ कविताएं निकलीं जो कि एक रेडियो स्टेशन द्वारा स्वीकृत की गई थीं |मेरी कॉलेज मैगज़ीन में भी मेरी कुछ रचनाएँ छप चुकी हैं | बीना नाम से ही दैनिक जागरण के साहित्यिक पुनर्नवा नामक पृष्ठ पर मेरी अनेक रचनाओं को स्थान मिल चुका है | दैनिक जागरण के ही झंकार नामक पेज़ पर श्रेष्ठ कहानियों के अंतर्गत मेरी कुछ कहानियों का चयन हो चुका है | मेरे पाठकों का असीम स्नेह भी मुझे अब तक प्राप्त होता रहा है जो कि ई - मेल के माध्यम से मुझे प्रेषित करते रहते हैं | सङ्गीत में रुचि होने की वजह से शास्त्रीय गायन व वादन मेरे जीवन के अभिन्न अंग रहे हैं |
No poems yet.