
नाम - एस.जी.एस. सिसोदिया (श्रीगोपाल सिंह सिसोदिया) माता – स्व: श्रीमती रतन देवी पिता - श्री गजाधर सिंह सिसोदिया जन्म - 15-07-1970, ग्राम- छटीकरा, जिला- मथुरा, उत्तर प्रदेश शिक्षा - (एम. ए.) हिन्दी सम्प्रति - सरकारी सेवा। कार्यालय अधीक्षक, राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय, गुलाबी बाग़, दिल्ली। प्रकाशित पुस्तकें - “संघर्ष” कहानी-संग्रह 2014 में, “प्रेमांजलि” उपन्यास 2016 में , “वापसी” कहानी-संग्रह 2017 में, तथा “उसकी कहानी” उपन्यास 2017 में। "चुभन" कहानी संग्रह 2018 में। "दृष्टिकोण" कहानी संग्रह 2018 में। "आहट" लघुकथा संग्रह 2018 में। "धुआँ-धुआँ ज़िन्दगी" कहानी संग्रह 2019 में। प्रथम पाँच पुस्तकें दृष्टिबाधित व्यक्तियों हेतु ब्रेल लिपि में प्रकाशित तथा इसी प्रकार ये पुस्तकें ऑडियो फार्मेट में भी उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त एक उपन्यास प्रकाशाधीन तथा दो पुस्तकों पर कार्य जारी। साझा संग्रह- 1. के.बी.एस. प्रकाशन द्वारा प्रकाशित 'वृन्दा' काव्य संग्रह में रचनायें प्रकाशित। 2. के.बी.एस. प्रकाशन द्वारा प्रकाशित '18 कहानियां 18 कहानीकार' कहानी संग्रह में कहानी प्रकाशित । इसके अतिरिक्त 'ट्रू मीडिया' साहित्यिक मासिक पत्रिका द्वारा अगस्त 2017 का विशेषांक कृतित्व और व्यक्तित्व पर आधारित प्रकाशित । संपादित पुस्तकें - 1. के.बी.एस. प्रकाशन द्वारा प्रकाशित साझा कहानी संकलन "कहानी कुंज" 2018 में । 2. प्रणेता साहित्य संस्थान द्वारा प्रकाशित साझा काव्य संकलन प्रणेता भाग-1 2019 में । विशेषांक प्रकाशित - ट्रू मीडिया मासिक पत्रिका में व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित विशेषांक। सम्मान- के.बी.एस. प्रकाशन द्वारा सम्मानित, सहज संभव संस्था द्वारा सम्मानित, ट्रू मीडिया द्वारा सम्मानित।