120Log inSign up

मिली साहा ✓

Literary General
11Followers
0Following
1.3KWorks

"कविता" माध्यम है भावनाओं, विचारों को व्यक्त करने का मन के गहरे सागर में उठ रहे तूफ़ान को शांत करने का भारत के सबसे बड़े मंच "story mirror" से मैंने अपनी लेखन यात्रा की शुरुआत की। साल 2020 से प्रारम्भ हुई मेरी ये यात्रा आज भी जारी है और इसका एक बहुत बड़ा श्रेय "story mirror" को जाता है। लेखन के क्षेत्र में मैं स्वयं को एक विद्यार्थी समझती हूँ, क्योंकि अभी इस क्षेत्र में मुझे बहुत अधिक सीखने की ज़रूरत है। जब मैंने ये यात्रा प्रारंभ की थी तब इस बात का एहसास भी नहीं था कि मेरा ये सफ़र इतना आगे तक जाएगा। "Free India" season 2 साल 2021 में आयोजित प्रतियोगिता में मैंने जब प्रथम स्थान प्राप्त किया तो मेरा खुद पर विश्वास और अधिक मज़बूत होता गया। जिसने मुझे और अच्छा लिखने के लिए प्रेरणा दी और प्रोत्साहित भी किया। साल 2021 में "ऑथर ऑफ द ईयर अवार्ड" के तहत "एडिटर्स चॉइस" में मुझे "सातवां स्थान" प्राप्त हुआ। इस स्थान तक पहुंँचना भी मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। साल 2022 "14 सितंबर हिंदी दिवस" प्रतियोगिता में मुझे प्रथम स्थान मिला। "tribes of India" प्रतियोगिता के तहत "Jury choice award" मैं भी मैंने 11वां स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त मैं साल 2023 जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में "एडिटर्स चॉइस", "ऑथर ऑफ द वीक" विजेता भी रही।

Series by this author live in the series section.

Browse series