
Minal Aggarwal ✓
Literary Generalआपका जन्म अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में हुआ। आपके पिता श्री प्रमोद कुमार जी अलीगढ़ के एक प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाज सुधारक थे। राजनीति और साहित्य से भी उनका गहरा लगाव रहा। आपको बचपन से ही घर- परिवार में एक साहित्यिक माहौल मिला जिसके परिणामस्वरूप आप बचपन से ही साहित्य में अत्यधिक रूचि रखते हुए कवितायें, कहानियां, लेख, संस्मरण आदि लिखती आ रही हैं और वह नियमित रूप से देश विदेश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं, वेब पत्रिकाओं, ई पत्रिकाओं, एकल पुस्तकों, संपादित पुस्तकों, ई पुस्तकों, काव्य संकलनों, साहित्यिक वेबसाइटों - अमर उजाला काव्य (अमर उजाला डॉट कॉम), ALSphere Foundation, स्टोरीमिरर डॉट कॉम, साहित्यपीडिया हिंदी (hindi.sahityapedia.com), साहित्य मंजरी, साहित्य अर्पण आदि में प्रकाशित भी हो रहे हैं। आपकी 9 एकल पुस्तकें और 100 के लगभग काव्य संकलन अब तक प्रकाशित हो चुके हैं। आपकी 9 एकल पुस्तकें जिनमें से दिल की चिड़िया, दिल की दुनिया, दिल की किताब 2023 में प्रकाशित; जिंदगी की किताब में, यादों के सायों की, समय के दर्पण में 2024 में प्रकाशित; अहसास की बारिश, गूंज, यादों के फूलों की टोकरी 2025 में प्रकाशित - यह सभी काव्य संकलन हैं। आपने मुख्यतः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से उच्च शिक्षा प्राप्त की है। आप चौथी दुनिया और अमर उजाला के अलीगढ़ संस्करण से पत्रकार के रूप में जुड़ी रहीं। आपने देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में अध्यापन कार्य भी किया। आप वर्तमान में अपने पारिवारिक व्यवसाय को भी देखती हैं। आपकी कविताओं का प्रसारण 92.7 बिग एफ एम, मुंबई एवं अलीगढ़ और बॉक्स एफएम पर भी हुआ। आपने एशियन लिटरेरी सोसायटी के कई आयोजनों में भी कविता वाचन किया है। आपने विश्व पुस्तक मेला 2025 में एशियन लिटरेरी सोसायटी के तत्वावधान में कविता वाचन किया। आपकी किताब 'समय के दर्पण में' नोवोक्विल पब्लिकेशंस, ग्रेटर नोएडा का लोकार्पण भी विश्व पुस्तक मेला 2025 में हुआ। आप कई साहित्यिक पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं। आप अपनी कविता मोक्ष (2020), रेशमी - पोर्ट्रेट ऑफ ए प्रोस्टीटयूट (2022) व जश्न (2024) के लिए एशियन लिटरेरी सोसायटी के वर्डस्मिथ अवार्ड प्रतियोगिता (हिंदी कविता) की विजेता रही हैं। आप एशियन लिटरेरी सोसाइटी विमेंस अलायंस पोएट ऑफ द ईयर अवार्ड - 2022, 2023 व 2024 की विजेता रही हैं। आपको 5वें एएलएस लिटफेस्ट 2023 व 6वें एएलएस लिटफेस्ट 2024 में भारतीय महिला अचीवर्स पुरस्कार: विजेता प्रमाणपत्र (श्रेणी: साहित्य) प्रदान किया गया है। आपको अपनी कविता "ओ चिड़िया" के लिए एशियन लिटरेरी सोसाइटी के सागर मेमोरियल अवार्ड प्रतियोगिता 2023 (बच्चों की कविता) का विजेता घोषित किया गया है। आपकी पुस्तक दिल की दुनिया (डॉ. मीनल) को 6वें एएलएस लिटफेस्ट 2024 में सर्वश्रेष्ठ कविता पुस्तक (हिंदी) के लिए विजेता प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया है। आप स्टोरीमिरर ऑथर ऑफ द ईयर 2021 व 2022 के लिए नामांकित हो चुकी हैं। आप स्टोरीमिरर ऑथर ऑफ द वीक के लिए कई बार नामांकित हो चुकी है। आपको स्टोरीमिरर ऑथर ऑफ द ईयर 2022 इवेंट में अपने साहित्यिक योगदान के लिए अवार्ड देने के लिए मुंबई में आमंत्रित किया गया था। एएलएस, स्टोरीमिरर आदि द्वारा आयोजित साहित्यिक व अन्य प्रतियोगिताओं में आप भाग लेती रहती हैं और इनसे प्राप्त सर्टिफिकेटस की एक लंबी सूची है। आप पत्रकारिता एवं स्वतंत्र लेखन में अभी भी सक्रिय हैं। आपकी कला की हर विधा में गहन रुचि है, खासतौर से कविता और संगीत में। प्रकृति, प्रेम और जीवन - इन तीनों विषयों को आप बहुत बारीकी से देखती हैं और कहीं गहरे उतार लेती हैं अपने अंतर्मन में . . . यही भावों का रूप लेकर कविता /कहानी के स्वरूप में बाहर निकल आते हैं।
No stories yet.