120Log inSign up

Sheikh Shahzad Usmani

Literary Colonel
5Followers
7Following
15Works

शेख़ शहज़ाद उस्मानी, अशासकीय शिक्षक, नैमित्तिक रेडियो उद्घोषक, लेखक (लघुकथा/हाइकु/संस्मरण/बालसाहित्य आदि गद्य-पद्य रचनाकार) लेखक परिचय : साहित्यिक नाम - शेख़ शहज़ाद उस्मानी (Sheikh Shahzad Usmani) [शिक्षक, लेखक (लघुकथा/कहानी/व्यंग्य/संस्मरण/बालसाहित्य/हाइकु/वर्ण-पिरामिड-जसाला/अतुकांत काव्य आदि), आकाशवाणी (रेडियो) नैमित्तिक उद्घोषक] पिता का नाम : श्री शेख़ रहमतुल्लाह उस्मानी माता का नाम : मरहूम इफ़्तख़ारुन्निशा उस्मानी जन्म स्थान : दमोह (मध्यप्रदेश) वर्तमान निवास : शिवपुरी (मध्यप्रदेश) शिक्षा : बी. एससी. (गणित विज्ञान समूह), एम.ए. (अंग्रेज़ी साहित्य), बी.एड., पी.जी.डी.आई.एस.एम. (ऐप्टेक कॉम्प्यूटर एजूकेशन) सम्प्रति - अशासकीय शिक्षक (व्याख्याता) एवं आकाशवाणी (ऑल इंडिया रेडियो) शिवपुरी मध्यप्रदेश केंद्र में नैमित्तिक उद्घोषक। साहित्य लेखन विधायें : मुख्य रूप से लघुकथा विधा। साथ ही अन्य गद्य/पद्य विधा लेखन अभ्यर्थी : हाइकू, कविता, वर्ण-पिरामिड रचनाकार। व्यंग्य, संस्मरण व कहानी लेखन। बाल-साहित्य लेखन भी जारी। प्रकाशित पुस्तकें : साझा लघुकथा संकलन, हाइकू व वर्ण-पिरामिड संकलन। 2017-21 में कुछ और लघुकथा संकलनों में साझेदारी। "दिशा प्रकाशन" से आदरणीय मधुदीप गुप्ता जी के सम्पादन में प्रकाशित 'विश्व लघुकथाकार कोश' में व निदेशिका में नामांकित। आदरणीय श्रीमती विभा रानी श्रीवास्तव जी के संपादन में साझा हाइकू संग्रह व वर्ण-पिरामिड संग्रह प्रकाशित। आदरणीय प्रदीप कुमार दाश जी के संपादन में हाइकू संकलन ' झांकता चांद' में और विश्व के पहले रेंगा संकलन 'कस्तूरी की तलाश' में रचनायें प्रकाशित। आदरणीय श्री अशोक जैन के संपादन में पारिवारिक लघुकथा संग्रह 'दृष्टि' / आदरणीय मधुदीप गुप्ता जी के संपादन में लघुकथा संकलन ' नई सदी की धमक' में और आदरणीया ज्योत्सना कपिल जी और आदरणीया उपमा शर्मा जी के संयुक्त संपादन में लघुकथा संकलन 'आसपास से गुजरते हुए' व 'समसामयिक प्रेम विषयक लघुकथा संकलन' में लघुकथाएं प्रकाशित। आदरणीय श्री योगराज प्रभाकर जी के संपादन में 'लघुकथा कलश' अर्धवार्षिक पत्रिका के तीन लघुकथा महाविशेषांकों में लघुकथाएं प्रकाशित तथा भाषा सहोदरी के लघुकथा संकलन "सहोदरी लघुकथा' में भी चार लघुकथाएं प्रकाशित। आदरणीय अनिल शूर जी के संपादन में लघुकथा संकलन ' नई सदी की लघुकथायें' तथा आदरणीया विभा रानी श्रीवास्तव जी के संपादन में लघुकथा संकलन 'यथार्थ सृजन' में तथा आदरणीय ओमप्रकाश क्षत्रिय 'प्रकाश' जी के संपादन में 'श्रेष्ठ लघुकथायें' में आदरणीया कान्ता राय जी और डॉ. चन्द्रेश कुमार छतलानी जी के संयुक्त सम्पादन में 'चलें नीड़ की ओर (अपना प्रकाशन, भोपाल) आदि में मौलिक व स्वरचित लघुकथायें प्रकाशित। आदरणीया कान्ता राय जी के संपादन में तथा आदरणीय अरुण अर्णव गुप्ता जी के लघुकथा संकलनों में भी मेरी लघुकथायें प्रकाशन हेतु चयनित। भाषा सहोदरी हिंदी के काव्य संकलन 'सोपान 5' में मेरी काव्य रचनायें प्रकाशित (इस में मुझे संपादन मण्डल में शामिल किया गया था।)

Series by this author live in the series section.

Browse series