डॉ नरेन्द्र कुमार पटेल मूलत: भगवान बुद्ध की धरती कपिलवस्तु (सिद्धार्थ नगर) उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। जिनकी प्रारंभिक शिक्षा गृह जनपद सिद्धार्थ नगर मेँ ही हुई है, भूगोल विषय में पी-एच॰ डी॰ (दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर उ॰प्र॰)प्राप्त डॉ पटेल प्रकृति को बख़ूबी समझते हैं जिनकी झलकिया इनकी कविताओं मेँ मिलती हैं।आपकी प्रथम पुस्तक कशिश नामक काव्य संग्रह (आइ एस बी एन -9788194403746) ऑरेंज बुक पब्लिकेशन से 2019 मे प्रकाशित हो चुकी है।आप की कविता और कहानियाँ तमाम पत्र और पत्रिकाओं मे छपती रहती हैं। आप की कविताओं मे प्रेम और प्रकृति मुख्य विषय देखने को मिलते हैं। आप की पुस्तक अमेज़न, फ्लिपकार्ट एवं गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं। साहित्य सृजन कार्य मेँ संलग्न डॉ॰ पटेल ,जे॰ के॰इन्टरनेशनल एकेडमी, शोहरतगढ़ सिद्धार्थ नगर मेँ मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।आप डॉ॰ पटेल को फेसबुक पर भी फॉलो कर सकते हैं। https://www.facebook.com/kashishsahilsuman/
Series by this author live in the series section.