StoryMirror - Read, Write, Share & Repeat- ज़रीबDayal Singh · 1 min read · 300 readsकभी कभी हो ही जाता,यूँ हादसा अज़ीब सा,
मेरे संग रूठ जाता, मेरा अपना नसीब सा |
दूर जिसे घेर लिया, है आंधी औ' तूफ़ान नें ,
वो कोई बिरछ नहीं, है वो आदमी ग़रीब सा |
सुबह से जो शाम तक, उठाके लाश फिरता है ,
वो तो कोई कंधा नहीं, है लगता सलीब सा |
जल्दी से जितनी, अंधेरी रात बीत जाए,
सुबह का उज़ाला होता, है उतना करीब सा |
हदबंदी कर लोग, भूमि को तो नापते हैं ,
नापे जो दिलों की दूरी, है कहाँ वो ज़रीब सा ?Others
- दर्द-ए-दिलS.Dayal Singh · 2 min read · 116 readsकौन पहचाने दर्द-ए-दिल को,
दर्द तो दिल में हरदम रहता।Others
- जंगल मंगलS.Dayal Singh · 1 min read · 261 readsकौन पहचाने दर्द-ए-दिल को,
दर्द तो दिल में हरदम रहता।Abstract