
अपना बरसों पुराना बैग और अपनी चिरपिरचित मुस्कान ओढ़े बॉस के कमरे में गये और हमेशा की तरह कहा, राईट मैडम, अब जाने की परमिशन दीजिए। आज कॉन्टेक्ट की बजाए चश्मा लगा रखा था उन्होने। बॉस ने बिना निगाह ऊपर उठाए कहा ठीक है, ऑल द बेस्ट। लगा कि उनके चश्में के नीचें से कुछ बूंदे ढलक रही है। शायद मन का वहम था।
Loading comments…